SQL क्या है।
SQL का पूरा नाम Structured Query Language है। यह एक कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग लैग्वेज है। इसको IBM के दो शोधकर्ता Raymond Boyce और Donald Chamberlin ने 1970 में डेवलप किया था। इसका प्रारम्भिक नाम SEQUEL था। जो बाद में SQL किया गया। इसी प्रोग्रामिंग लैग्वेज से डेटाबेस को Command दिया जाता है। अर्थात् SQL की सहायता से डेटाबेस को Create और Delete किया जाता है। तथा डेटाबेस में डाटा को Store, Update और Delete किया जाता है। यह Case Sensitive नही होता है।उदाहरण -
अगर आप अपने कम्प्यूटर या मोबाइल में कोई ऑनलाइन फार्म भरते है। तो SQL की सहायता से ही फार्म में भरी हुई जानकारी किसी डेटाबेस में Store होती है।SQL की विशेषताएं।
SQL के निम्नलिखित विशेषताएं है। जो इस प्रकार है।1- SQL एक Simple और आसान लैग्वेज है।
2- इसकी सहायता से डेटाबेस को Create और Delete किया जाता है।
3- SQL की सहायता से डेटाबेस के अन्दर Table को Create और Delete किया जाता है।
4- इसका उपयोग RDBMS में डाटा को Manipulate करने के लिये किया जाता है।
SQL कमाण्ड के प्रकार।
SQL में निम्नलिखित प्रकार के कमाण्ड होते है।1- DDL (Data Defination Language)
2- DQL (Data Query Language)
3- DML (Data Manipulation Language)
4- DCL (Data Control Language)
5- TCL (Transaction Control Language)
इसे भी पढ़ें।
1. PHP क्या है। PHP की विशेषताएं। PHP in Hindi
3. JavaScript क्या है। JavaScript के फायदे। JavaScript in Hindi
1. DDL
इसका पूरा नाम Data Defination Language होता है। DDL की सहायता से डेटाबेस के Structure और Schema को परिभाषित किया जाता है। जैसे- डेटाबेस में Table को Create, Update, Rename और Drop करना, Table में Column को Add, Modify और Delete करना। इसमें इस्तेमाल होने वाले कमाण्ड तथा उदाहरण इस प्रकार है।1- CREATE
2- ALTER
3- DROP
4- RENAME
// Create Query CREATE Table TableName ( column1 datatype, column2 datatype ); // Alter Query ALTER Table TableName ADD column_name datatype; // Drop Query DROP Table TableName; // Rename Query RENAME OldTableName To NewTableName;
2. DQL
इसका पूरा नाम Data Query Language होता है। DQL की सहायता से डेटाबेस में से डाटा को Fetch किया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले कमाण्ड तथा उदाहरण इस प्रकार है।1- SELECT
// Select Query
SELECT * From TableName;
3. DML
इसका पूरा नाम Data Manipulation Language होता है। DML की सहायता से डेटाबेस में डाटा को Manipulate किया जाता है। जैसे- डाटाबेस में डाटा को Inseart करना, डेटाबेस में डाटा को Update करना तथा डेटाबेस मे से डाटा को Delete करना। इसमें इस्तेमाल होने वाले कमाण्ड तथा उदाहरण इस प्रकार है।1- INSERT
2- UPDATE
3- DELETE
// Insert Query INSERT INTO TableName (column1, column2, column3) VALUES (value1, value2, value3); // Update Query UPDATE TableName SET column1 = value1, column2 = value2 WHERE condition; // Delete Query DELETE From TableName WHERE condition;
4. DCL
इसका पूरा नाम Data Control Language होता है। DCL की सहायता से डेटाबेस में Store डाटा को Control किया जाता है। जैसे- डेटाबेस उपयोगकर्ता को Authority देना या वापस लेना। इसमें इस्तेमाल होने वाले कमाण्ड तथा उदाहरण इस प्रकार है।1- GRANT
2- REVOKE
// Grant Query GRANT CREATE SESSION To UserName; // Revoke Query REVOKE CREATE TABLE From UserName;
5. TCL
इसका पूरा नाम Transaction Control Language होता है। TCL की सहायता से डेटाबेस में Transaction को Manage किया जाता है। TCL का उपयोग DML कमाण्ड के लिये किया दाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले कमाण्ड तथा उदाहरण इस प्रकार है।1- COMMIT
2- ROLLBACK
3- SAVEPOINT
// Commit Query DELETE From Students WHERE Age = 25; COMMIT; // RollBack Query DELETE From Students WHERE Age = 25; ROLLBACK; // SavePoint Query SAVEPOINT SavePoint_Name;