JSON क्या है।
JSON का पूरा नाम JavaScript Object Notation होता है। यह डाटा Exchange करने का एक Format है। इसका उपयोग Server और वेब Application के बीच में डेटा संचारित करने के लिये किया जाता है। JSON को Douglas Crockford द्वारा 2000 के दशक में निर्दिष्ट किया था। यह कोई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नही है। इसको किसी भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लिखा जा सकता है। इसके फाइल का Extansion .json होता है। यह Array और Object को Support करता है। इसको लिखना और पढ़ना आसान होता है।JSON के उदाहरण।
{"employees":[ { "Name":"Sinu Singh", "Profession":"Software Engineer" }, { "Name":"Amit Sharma", "Profession":"Database Engineer" }, { "Name":"Zuber Khan", "Profession":"Full Stack Developer" }] }
JSON की विशेषताएं।
JSON की कुछ विशेषताएं इस प्रकार है।1- JSON को इस्तेमाल करना काफी आसान है।
2- यह लगभग सभी Browser को Suppprt करता है।
3- JSON पढ़ने और लिखने में आसान होता है।
4- यह Light Weight होता है।
5- JSON प्रोग्रामिंग लैंग्वेज Independent है।
XML क्या है।
XML का पूरा नाम Extensible Markup Language होता है। यह एक Markup लैंग्वेज है। जो SGML (Standard Generalized Markup Language) पर आधारित है। इसका उपयोग डेटा Store, Transport और Organize करने के लिये किया जाता है। XML को W3C (World Wide Web Consortium) ने फरवरी 1998 में Release किया था। इसके फाइल का Extansion .xml होता है। यह Case Senstive होता है। इसका उपयोग HTML की कमियो को दूर करने के लिये करते है।XML के उदाहरण।
<employees> <employee> <Name>Sinu Singh</Name> <Profession>Software Engineer</Profession> </employee> <employee> <Name>Amit Sharma</Name> <Profession>Database Engineer</Profession> </employee> <employee> <Name>Zuber Khan</Name> <Profession>Full Stack Developer</Profession> </employee> </employees>
XML की विशेषताएं।
XML की कुछ विशेषताएं इस प्रकार है।1- XML जटिल डेटा संरचना या असामान्य डेटा को Handle करने के लिये Excellent है।
2- यह डाटा Sharing और डाटा Transport को सरल बनाता है।
3- XML के Format को मानव और कम्प्यूटर दोनो पढ़ सकते है।
4- यह Unicode को Support करता है।
5- XML डेटा को HTML से अलग करता है।
इसे भी पढ़ें।
1. API क्या है। API के फायदे। API in Hindi
JSON और XML में अन्तर।
JSON और XML में निम्नलिखित अन्तर होता है। जो इस प्रकार है।No | JSON | XML |
---|---|---|
1 | यह JavaScript Object Notation है। | यह एक Extensible Markup Language है। |
2 | इसके फाइल का Extansion .json होता है। | इसके फाइल का Extansion .xml होता है। |
3 | यह Data Oriented होता है। | यह Document Oriented होता है। |
4 | यह String, Number, Array तथा Boolean को Support करता है। | यह केवल String को Support करता है। |
5 | यह Array को Support करता है। | यह Array को Support नही करता है। |
6 | यह कम सुरक्षित है। | यह JSON की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। |
7 | यह Namespace को Support नही करता है। | यह Namespace को Support करता है। |
8 | यह केवल UTF-8 Encoding को Support करता है। | यह विभिन्न तरह के Encoding को Support करता है। |
9 | इसको Pharse करना आसान होता है। | इसको Pharse करना थोड़ा मुश्किल होता है। |
10 | यह Comment को Support नही करता है। | यह Comment को Support करता है। |