ChatGPT क्या है। ChatGPT कैसे काम करता है। ChatGPT in Hindi

इस ब्लॉग में ChatGPT क्या है। यह कैसे काम करता है। तथा ChatGPT के फायदे और नुकसान क्या होता है। इन सब के बारे में अध्ययन करने की कोशिश करते है। आशा करते है कि यह ब्लॉग आपको पसन्द आयेगा।

ChatGPT क्या है।

ChatGPT का पूरा नाम Chat Generative Pre-trained Transformer होता है। यह एक AI पर आधारित Chatbot है। इसको OpenAI ने नवंबर 2022 में Launch किया था। यह Deep Learning और Natural Language Processing (NLP) का उपयोग करके एक विस्तृत डेटाबेस से सीखता है। इसका उपयोग प्रश्नो का उत्तर देना तथा बातचीत में लोगो की मदद करना होता है। यह एक Search इंजन की तरह काम करता है। जो पूरी दुनिया के किसी भी विषयो पर जानकारी प्रदान करता है। ChatGPT को आधुनिक जीवन में एक उपयोगी स्रोत के रूप में देखा जाता है। इसकी Official वेबसाइट https://chat.openai.com है।
chatgpt in hindi

ChatGPT कैसे काम करता है।

ChatGPT के पीछे एक गहन Neural नेटवर्क होता है। जो Input किये गये भाषा को समझता है। और उसके आधार पर सम्भवत सबसे उचित उत्तर प्रस्तुत करता है। इसके लिये ChatGPT ने विस्तृत डेटाबेस से लेखो, ब्लॉगो, विकिपीडिया के लेखो और अन्य स्रोत जो मानवो द्वारा लिखे गये होते है। यह उन वाक्यो के साथ जुड़े शब्दो, वाक्य संरचना, वाक्यो के अर्थ और उनके संदर्भ को समझता हुआ आपके सवाब का एक उत्तर देता है।

ChatGPT के फायदे।

ChatGPT के फायदे निम्नलिखित इस प्रकार है।
1- यह एक संवेदनशील, असीमित ज्ञान का स्रोत है जो लोगो के सवालो का जवाब देता है।
2- यह अधिकतम सम्भव उत्तर प्रदान करने के लिये अनेक भाषाओ का ज्ञान रखता है।
3- इसका उपयोग विभिन्न विषयो, निबंधो या अन्य विवरणो के लिए किया जा सकता है।
4- इसे उपयोग करने से लोगो को संदर्भो या विवरणो तक पहुंचने में सहायता मिलती है।
5- यह उन लोगो के लिए भी उपयोगी होता है जो निश्चित समय में अतिरिक्त ज्ञान खोज रहे होते है।
6- यह उन लोगो के लिये काफी उपयोगी है। जो लोग ब्लॉगिंग और Content लिखने का काम करते है।

ChatGPT के नुकसान।

ChatGPT के नुकसान निम्नलिखित इस प्रकार है।
1- यह एक AI भाषा मॉडल है। जो कभी-कभी मानव भावनाओ या संदर्भ की समझ नही करता है। जो कभी-कभी गलत या असंगत जवाब देने के लिये प्रेरित हो सकता है।
2- यह मानव अन्तर भाव या विशेषज्ञता का प्रतिस्थापन नही है और कुछ जटिल या संवेदनशील मुद्दो को व्यक्तिगत मदद की आवश्यकता हो सकती है।
3- यह जानकारी प्रदान करता है जो हमेशा अद्यतन या सटीक नही होती है। क्योकि यह उत्तर उत्पन्न करने के लिए मौजूदा डेटा पर निर्भर होता है।
4- यह कुछ विषयो या मुद्दो पर हमेशा संपूर्ण या विस्तृत जानकारी प्रदान नही करता है, जो अधिक अनुसंधान या परामर्श की आवश्यकता हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें