MongoDB क्या है। MongoDB की विशेषताएं। MongoDB in Hindi

इस ब्लॉग में MongoDB क्या है। इसके कितने वर्जन होते है। इसकी विशेषताएं और नुकसान क्या होता है। तथा MongoDB और MySql में अन्तर क्या होता है। इन सब के बारे में अध्ययन करने की कोशिश करते है। आशा करते है कि यह ब्लॉग आपको काफी पसन्द आयेगा।

MongoDB क्या है।

MongoDB एक Source उपलब्ध Cross-Platform Document-Oriented डेटाबेस प्रोग्राम है। यह बड़ी मात्रा में Unrelated डेटा को JSON में दस्तावेज के रूप में Store करता है। यह Schema Less डेटाबेस होता है। इसको 10Gen कम्पनी ने 11 फरवरी 2009 में Launch किया गया था। इस कम्पनी ने 2013 में अपना नाम बदलकर MongoDB Inc रख दिया। इसको C, C++ और JavaScript आदि प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में विकसित किया गया है। यह Plateform Independent इन्टरफेस है। अर्थात यह Windows, Linux और MacOS इत्यादि Plateform पर चल सकता है। इसकी Official वेबसाइट https://www.mongodb.com है।
mongodb in hindi

MongoDB के वर्जन।

MongoDB के निम्नलिखित वर्जन इस प्रकार है।
No Version Release
1 1.0 अगस्त 2009
2 1.2 दिसम्बर 2009
3 1.4 मार्च 2010
4 1.6 अगस्त 2010
5 1.8 मार्च 2011
6 2.0 सितम्बर 2011
7 2.2 अगस्त 2012
8 2.4 मार्च 2013
9 2.6 अप्रैल 2014
10 3.0 मार्च 2015
11 3.2 दिसम्बर 2015
12 3.4 नवम्बर 2016
13 3.6 नवम्बर 2017
14 4.0 जून 2018
5 4.2 अगस्त 2019
16 4.4 जुलाई 2020
17 4.4.5 अप्रैल 2021
18 4.4.6 मई 2021
19 5.0 जुलाई 2021
20 6.0 जुलाई 2022
नोट- जुलाई 2022 तक।

MongoDB की विशेषताएं।

MongoDB की निम्नलिखित विशेषताएं इस प्रकार है।

Document Oriented

यह एक Document-Oriented डेटाबेस होता है। यहा Rows और Column के जगह पर Field होते है। जो विभिन्न प्रकार के डेटा को दस्तावेज के रूप में Store करते है। इसमें प्रत्येक दस्तावेज में एक अद्वितीय कुंजी ID या ऑब्जेक्ट ID होता है। जो उपयोगकर्ता या सिस्टम द्वारा परिभाषित होता है।

Replication

MongoDB मास्टर स्लेव Replication को Support करता है। अर्थात यह Primary और Secondary सर्वर से बना होता है। Primary सर्वर सभी पढ़ने और लिखने का कार्य करता है। और Secondary सर्वर डेटा की एक Copy रखता है। यदि Primary Replication किसी कारण विफल हो जाता है। तो Secondary Replication का उपयोग किया जाता है।

Indexing

Mongodb में यह Specific डेटा को अधिक तेजी से और सुचारू रूप से खोजने की अनुमति देता है। यह डेटा सेट के एक छोटे से हिस्से को आसान से Traverse रूप में संग्रहीत करता है। इसके दस्तावेज में किसी भी Field को Indexed किया जा सकता है।

Scalability

इसका सबसे बड़ा फायदा कि यह Scalable होता है। अर्थात MongoDB को लम्बवत और क्षैतिज दोनो रूप से बढ़ाया जा सकता है। जब आपको एक बड़े डेटा को संभालना होता है, तो इसका उपयोग मौजूदा डेटाबेस में अतिरिक्त मशीनो को जोड़ने के लिये भी किया जा सकता है।

Schema Less Database

MongoDB एक दस्तावेज Oriented डेटाबेस है। यह Schema मुक्त होता है। यह बिना डेटाबेस Blueprint के डेटा का प्रबंधन कर सकता है। इसमें एक संग्रह में विभिन्न दस्तावेज होते है। इसी सुविधा के कारण यह डेटाबेस को बहुत अधिक Flexibility प्रदान करता है।

Aggregation

MongoDB में Aggregation संग्रह में बड़ी संख्या में दस्तावेजो को विभिन्न चरणो के माध्यम से Passing के माध्यम से Proccessing करने का एक तरीका है। इसको Pipeline के रूप में भी जाना जाता है। यह समूह बनाने, गणना करने, डेटा का विश्लेषण करने और बहुत कुछ करने की अनुमति देता है।

Load Balancing

MongoDB में एक स्वचालित Load Balancing Configuration की सुविधा होता है। यह एक अलग समर्पित लोड Balancer की आवश्यकता के बिना लोड सन्तुलन को संभालता है। अर्थात एक सर्वर पर लोड की मात्रा को कम करने के लिये समवर्ती Client अनुरोधो को कई डेटाबेस सर्वरो में बांट देता है।

High Performance

MongoDB में Scalability, Aggregation और Replication आदि जैसी इसकी विशेषताओ के कारण, इसका Performance किसी अन्य डेटाबेस की तुलना में डेटा Persistence के साथ-साथ बहुत अधिक होता है। इसमें Indexing और Replication के कारण तेजी से Query प्रतिक्रिया होता है।

MongoDB के नुकसान।

MongoDB के निम्नलिखित नुकसान इस प्रकार है।
1- यह Join को Support नही करता है।
2- MongoDB अधिक मेमोरी का उपयोग करता है।
3- यह Transaction को Support नही करता है।
4- MongoDB में दस्तावेज का आकार 16MB से अधिक नही हो सकता है।
5- इसमें 100 से अधिक स्तरो के लिये दस्तावेज की Nesting नही किया जा सकता है।

MongoDB और MySql में अन्तर।

MongoDB और MySql में अन्तर इस प्रकार है।
No MongoDB MySql
1 यह एक Source Available Cross-Platform Document-Oriented डेटाबेस प्रोग्राम है। यह एक (RDBMS) Relational Database Management System है।
2 इसको MongoDB Inc ने विकसित किया है। इसका स्वामित्व Oracle के पास है।
3 यह डेटा को JSON में दस्तावेज की तरह Store करता है। यह डेटा को Table में रिकॉर्ड के रूप में Store करता है।
4 यह डेटा के साथ काम करने के लिये JSON को Support करता है यह SQL को Support करता है।
5 यह Foreign Key के उपयोग को Support नही करता है। यह Foreign Key के उपयोग को Support करता है।
6 इसको लम्बवत और क्षैतिज दोनो रूप से बढ़ाया जा सकता है। इसको केवल लम्बवत रूप से बढ़ाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें